October 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

इरफान अंसारी का बयान धार्मिक आस्था के प्रति असंवेदनशील: अप्पू तिवारी

1 min read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के आजसू पार्टी प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के डांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग करने वाले हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग संबंधी बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े मामलों में सभी पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष निर्णय लिया जाना चाहिए।
अप्पू तिवारी ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष समीक्षा करने और मंत्री के बयान पर स्पष्टीकरण लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर आजसू पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में चरणबद्ध आंदोलन करने पर विचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.