श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026: होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल संग झूमे विद्यार्थी
1 min read
सरायकेला:आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह “रंगोत्सव 2026” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने विद्यार्थियों के बीच रंग-गुलाल उड़ाकर किया और कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर कुलाधिपति सुखदेव महतो ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे को मजबूत करता है। समारोह में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने संगीत की धुनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया, वहीं सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। आयोजन की सफलता में कुलसचिव डॉ. याहया मजूमदार, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश, एचआर प्रमुख रविकांत सहित विश्वविद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

