March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस डे पर छात्रों के नवाचारों की शानदार प्रस्तुति

1 min read

जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय में विवेकानन्द ऑडिटोरियम में 28 फरवरी 2026 को नेशनल साइंस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया, जहां “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” थीम के तहत स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ फार्मेसी और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘विज्ञान जल वाटिका’ नामक मॉडल तालाब के माध्यम से वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, जल संरक्षण, सिंचाई प्रणाली और जलीय जैव विविधता की वैज्ञानिक अवधारणा प्रदर्शित की। छात्रा कृतिका ने बताया कि यह मॉडल कृषि, बायोटेक्नोलॉजी और सतत विकास की दिशा में उपयोगी समाधान प्रस्तुत करता है, जबकि बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा सुप्रीति घोष ने एल्गी कल्टीवेशन, एक्वाकल्चर, बायो-फर्टिलाइजर और ग्रीन टेक्नोलॉजी के संभावित उपयोगों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने वाटर फिल्ट्रेशन सिस्टम और रोबोटिक तकनीक आधारित अपशिष्ट निष्कासन प्रणाली का भी प्रदर्शन किया। कुलसचिव डॉ नित नयना ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चिंतन अपनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि कुलपति डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने वैज्ञानिक खोजों के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को एयर क्वालिटी इंडेक्स मापने हेतु सेंसर विकसित करने और इंटरडिसिप्लिनरी शोध पर कार्य करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियों ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.