February 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

MIITJEE Classes ने JEE Main 2026 (Session–1) में लहराया परचम, जमशेदपुर में सिटी रैंक–2 सहित टॉप 10 में तीन छात्र शामिल

1 min read

जमशेदपुर: कोचिंग संस्थान MIITJEE Classes ने JEE Main 2026 (Session–1) के परिणामों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करते हुए 99.63% समग्र सफलता दर हासिल की है, जिसे झारखंड के प्रमुख शैक्षणिक परिणामों में गिना जा रहा है। संस्थान के विद्यार्थी अभिनव आदित्य ने 99.79 परसेंटाइल के साथ जमशेदपुर में सिटी रैंक–2 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया, जबकि तीन विद्यार्थियों ने शहर के टॉप 10 में स्थान बनाया। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में आर्यन भारद्वाज (99.49), यमन कुमार (98.79), विनीत कुमार (98.27), प्रिया कुमारी (98.27), जैनब ज़फ़र सैयद (97.83), ओबादाह (97.68), असित रंजन (96.87) और प्रमण्य नागरे (96.36) शामिल हैं। संस्थान के अनुसार अब तक 67 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक तथा 173 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। निदेशक ने सफलता का श्रेय कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण, छोटे बैच, नियमित टेस्ट सीरीज़, अनुभवी IITian फैकल्टी और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। पिछले 26 वर्षों से संस्थान विद्यार्थियों को Indian Institutes of Technology, National Institutes of Technology सहित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुँचाने का दावा करता रहा है, जबकि JEE Advanced की नई बैच 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.