February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर भव्य शैक्षणिक आयोजन

जमशेदपुर:नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस के तहत विशिष्ट शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में गणित विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक नवाचार, तार्किक चिंतन और राष्ट्र निर्माण में गणित की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वरूप कुईला के स्वागत वक्तव्य से हुई, जिसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में आईआईटी मुंबई से आमंत्रित पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. राकेश जेना ने गणित के विविध आयामों पर व्याख्यान दिया और श्रीनिवास रामानुजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विज्ञान विभागों के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी एवं संकेत खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि गणित तर्क और नवाचार की भाषा है और इसे भय नहीं बल्कि सशक्तिकरण का साधन समझना चाहिए, जबकि कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में राष्ट्रीय गणित दिवस की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.