घाटशिला के देवऋषि होंगे गणतंत्र दिवस परेड में शामिल
जमशेदपुर:घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी के आरडीसी कैंप में उनका चयन किया गया है। देवऋषि बीटेक तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं और परेड में शामिल होकर वे न केवल झारखंड बल्कि सोना देवी विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करेंगे।

कुछ दिन पहले जमशेदपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में देवऋषि कश्यप को 721 कैडेटों में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया था। इसके साथ ही एनसीसी शिविर में आयोजित चयन चरण के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का पुरस्कार भी मिला। आरडीसी परेड में चयन की खुशी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी व्यक्त की है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आज़ाद ने देवऋषि को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।
