जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की जिला कमेटी गठित, 1 फरवरी को होगा राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव
1 min read
जमशेदपुर: बंग बंधु संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई, जिसमें झारखंडभर के बांग्ला भाषियों को मजबूत संगठनात्मक ढांचा देने पर सहमति बनी। केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया, जबकि प्रकाश मुखर्जी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा एडवाइजर सुबोध गोराई, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में आयोजित बंगीय उत्सव समिति ने घोषणा की कि झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह भव्य आयोजन बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला और पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर लाएगा, जहां विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी और प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक उत्सव को समाज में एकता और पहचान को सशक्त करने वाला कदम बताया।