February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

चाईबासा रोटरी क्लब द्वारा पूर्व चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में पूर्व चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाए जा रहे एक सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक माह टीबी मरीजों को पोषक आहार वितरित किया जाता है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और क्लब की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित दवा का सेवन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं व्यायाम से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे टीबी के प्रति जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य रोटेरियन सौरव प्रसाद, रितेश मूंधड़ा के साथ सदर अस्पताल के जिला प्रोग्राम मैनेजर विनय कुमार, टीबी विभाग के ओमप्रकाश ठाकुर एवं भीष्म प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पोषण युक्त सामग्री वितरित की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.