भारत में पूर्वोत्तर के लोग चाइनीज जैसे, दक्षिण के अफ्रीका जैसे दिखते हैं.. सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, शहजादे जवाब दें.. देश नहीं सहेगा रंगभेद…मोदी तो कतई नहीं
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उनका कहना है कि दक्षिण के लोग अफ्रीकी और पूर्वोत्तर के चाइनीज जैसे दिखते हैं। देश में विविधता की बात करते हुए पित्रोदा ने ये विवादित बयान दिया है। एक इंटरव्यू में उनकी तरफ से कहा गया कि ये देश काफी विविध है, सभी एकजुट रहते हैं। लेकिन संदेश देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग उन्होंने किया, उस पर नया विवाद छिड़ गया है।
सैम पित्रोदा ने कहा कि हमारे देश में पूर्वोत्तर के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं, पश्चिम के अरब जैसे हैं और दक्षिण के अफ्रीकी जैसे, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी भाई-बहन की तरह रहते हैं। अब बीजेपी ने इस बयान के बाद फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जोर देकर कहा है कि कांग्रेस की विचारधारा देश को बांटने वाली है। इससे पहले विरासत टैक्स का जिक्र कर भी पित्रोदा ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।
अब उस बयान के बाद ही बीजेपी ने उसे बड़ा मुद्दा बना लिया था। पार्टी की तरफ से अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब सैम पित्रोदा 50 फीसदी विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब है कि जो भी आप अपनी मेहनत से कमा रहे हैं, उसका 50 फीसदी हिस्सा आपके ले लिया जाएगा, ये उस टैक्स से अलग होगा जो आप समय पर देते हैं। वहीं सैम पित्रोदा के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि , शहजादे को इसका उत्तर देना होगा। देश ये रंग भेद नहीं सहेगा। मोदी तो बिलकुल नहीं सहेगा।