12-16 जनवरी महाराष्ट्र में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन, पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेंगे करीम सिटी के मानव घोष
                न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन आगामी 12 से 16 जनवरी 2024 तक महाराष्ट्र के नासिक में किया जाएगा।
इस महोत्सव में मानव घोष पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेंगे | गौरतलब है कि मानव घोष जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेता रह चुके हैं जिसके तहत उनका चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव में किया गया है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे | मानव करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भी हैं | इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम समर्थ भारत, समर्थ युवा’ है |
पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित होने पर मानव को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने कॉलेज परिवार की ओर से मानव को शुभकामनाएं दी हैं | उन्होंने मानव से इस युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है।