February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

अमिताभ बच्चन ने अपनी लाडली बेटी श्वेता को गिफ्ट किया बंगला

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की सहमति के बाद विठ्ठल नगर सहकारी हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में बने अपने जुहू वाले बंगले ‘प्रतिक्षा’ को अपनी बेटी श्वेता बच्चन को गिफ्ट कर दिया .

प्रतिक्षा बंगला दो जमीनों पर बना हुआ है. उनमें से एक 9 हजार 585 स्क्वायर फुट में फैला है जिसके मालिक कंबाइंड रूप से जया बच्चन और अमिताभ बच्चन हैं.

वहीं 7 हजार 255 स्क्वायर फीट के प्लॉट का मालिकाना हक अकेले अमिताभ के पास है.

मुंबई में अमिताभ बच्चन के तीन बंगले हैं, प्रतिक्षा, जलसा और जनक. जलसा में अमिताभ बच्चन रहते हैं. इसी बंगले के बाहर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ मुलाकात भी करते हैं. वहीं परिवार संग सभी त्योहार भी वे अपने इसी बंगले में मनाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.