श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल
1 min read
जमशेदपुर
केंद्र सरकार के नीति -सिद्धान्तों के खिलाफ देश भर के तामाम ट्रेड यूनियनों ने आज भूख हड़ताल किया। उनका कहना था कि सरकार मजदूर विरोधी कानून ला कर मजदूरों को कंगाल बनाना चाहती है ।

29 श्रम कानूनों को निरस्त करने के खिलाफ 29 घंटे का ट्रेड यूनियन का भूख हड़ताल किया। आज मजदूर ट्रेड यूनियन के नेताओं ने ट्रेड यूनियन के बैनर तले साकची गोलचक्कर पर 29 घण्टे का क्रमिक भूख हड़ताल कर केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज के भूख हड़ताल के बाद अगर सरकार नही चेती और मजदूरों के श्रम कानून को ठीक नही किया तो आंदोलन और बड़ा होगा।
अम्बुज कुमार ठाकुर के अनुसार मोदी सरकार 29 मजदूर श्रम कानून को निरस्त कर मजदूरों को विकलांग कर चुकी है जो मजदूर हित में नहीं है। ऐसे में आज देश भर में तमाम ट्रेड यूनियन भूख हड़ताल में है। आगामी दिनों में देश व्यापी आंदोलन होगा ।