BIHAR FLOOR TEST: बिहार में अभी भी “नितीश-ए-कुमार बा”, नितीश कुमार ने फ्लोर पर सिद्ध किया बहुमत, BJP ने किया वाक आउट…
1 min read
न्यूज़ टेल/बिहार: बिहार में राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी सरकार ने बहुमत सिद्ध कर दिया। विपक्ष के वॉकआउट के बाद भी सत्ता पक्ष ने वोटिंग की मांग की। बीजेपी का कहना था कि जब बहुमत ध्वनि मत से पारित हो गया तो वोटिंग क्यों? वोटिंग में सत्ता पक्ष को 160 विधायकों का वोट मिला। सरकार को ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी समर्थन दिया है।
विश्वास मत से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 7 दल हैं। आठवें ने भी समर्थन कर दिया है। सिर्फ आप विपक्ष में हैं।
सीएम नीतीश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेताओं को कहा कि जितना बोलोगे, उतना ही केंद्र वाला जगह देगा। इस पर बीजेपी विधायक नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर गए। इस पर नीतीश ने कहा कि ये भाग गए।
नए स्पीकर के चुनाव के लिए बुधवार को ही नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। 26 अगस्त को नया स्पीकर चुना जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में सदन का विशेष सत्र एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अभी सदन का विशेष सत्र दो दिन है।