January 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

हिमाचल प्रदेश में तीन जगह फटे बादल, 1 बच्चे की मौत…2 नेशनल हाईवे समेत 81 सड़कें बंद

1 min read

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र सलूणी में रविवार रात तीन जगह बादल फटने से से भयंकर तबाही हुई। बधोगा गांव में 15 साल केके विजय कुमार की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए।

सलूणी के ही गुलेल गांव में बादल फटने के बाद पानी के तेज बहाव में करीब आधा दर्जन घरों और कई ग्रामीणों की फसलों व जमीन को भी नुकसान हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। सलूणी में ही एक अन्य जगह भी बादल फटने की सूचना है।

वहीं किन्नौर के भावानगर में भूस्खलन से नेशनल हाईवे-05 अवरूद्ध है। लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग को जोड़ने वाला NH भी छतरू के पास भूस्खलन होने के बाद बंद पड़ा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बीती रात बारिश के बाद 81 सड़कें और 79 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हैं।

लोक निर्माण विभाग NH-05 और NH-505 समेत अन्य सड़कें बहाल करने में जुटा है। वहीं सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.