जमशेदपुर के माहेश्वरी महिला मंडल का तीन दिवसीय राखी मेला का अयोजन…
1 min read
                जमशेदपुर : माहेश्वरी महिला मंडल का राखी उत्सव मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन 18 जुलाई से यह आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में शुरू है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए मंडल की अध्यक्ष उषा माहेश्वरी ने बताया कि भाई-बहन के अनूठे त्योहार रक्षा बंधन एवं सिंझारा उत्सव के उपलक्ष्य में राखी मेले का आयोजन किया जाता है।
इस बार मेले में विभिन्न महिला समूहों की ओर से कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसके कारण एक ही छत के नीचे पर्व से जुड़ी एवं दैनिक उपयोग सारी चीजें उपलब्ध हो सकेंगी। इस बार मेले में जयपुर, राउरकेला, दिल्ली, ओडिशा, कोलकाता, चक्रधरपुर, मुसाबनी समेत अन्य जगहों से भी महिलाएं अपना स्टॉल लगाएंगी।