September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

खुशखबरी : अब खाने का तेल होगा और भी सस्ता, इंडोनेशिया ने लिया नया फैसला…जाने क्या !

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर है। खाने का तेल बहुत जल्द सस्ता होने वाला है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि इंडोनेशिया ने निर्यात को बढ़ावा देने और हाई इन्वेंट्री को कम करने के लिए 31 अगस्त तक सभी पाम तेल प्रोडक्ट्स के लिए अपने निर्यात शुल्क को खत्म कर दिया है।

देशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव टूटने के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल निर्यातक है और इस फैसले से पाम तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि अप्रैल के अंत से एक साल में इसके दाम में लगभग 50% की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.