June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

बेगूसराय में 6 साल के मासूम बच्चे की चाकू से आंखें फोड़ी फिर बेरहमी से मार डाला; घर से खेलने निकला था….जाने पूरा मामला !

1 min read

बेगूसराय : बेगूसराय में दिल दहलाने वाला घटना सामने आया है । 6 साल के बच्चे की बुरे तरीके से हत्या कर दी गई। उसके दोनों आंखों को चाकू से फोड़ दिया गया। बच्चे की जीभ काट दिया गया। कान भी काटने की कोशिश की गई। फिर उसे गड्‌ढे में भरे पानी में डूबोकर मार दिया गया।
बता दे यह घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है।

दामोदर सदा के बेटे अंकुश कुमार गुरुवार की शाम 4 बजे वो घर ये यह बोल निकला कि खेलने जा रहा है। पर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो सभी उसे ढूंढ़ने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दामोदर सदा मजदूरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि चार भाई-बहन में अंकुश सबसे छोटा था। फिलहाल वो पढ़ाई नहीं कर रहा था।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दामोदर सदा का कहना है कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर भी बच्चे की इतनी निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.