June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

ED : ईडी के रवैया के खिलाफ जिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

1 min read

जमशेदपुर : प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर में आयोजित किया गया। ज्ञातव्य रहे कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी विभाग के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को बेवजह लगातार तीसरे दिन पुछ-ताक्ष कर केन्द्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है, साथ ही एआईसीसी कार्यालय में पुलिस द्वारा हमारे नेताओं को पीटा तथा दुर्व्यवहार किया, जिसके विरोध में राज्यव्यापी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने आह्वान किया। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी एवं माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के के आह्वान पर बडी संख्या में जिला पदाधिकारीगण एवं वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। आंदोलन में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, कांग्रेस नेता गुड्डू गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, बलदेव सिंह कांग्रेस नेता, वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता, जितेन्द्र सिंह, अंसार खान, बबुआ झा प्रखण्ड अध्यक्ष, ईश्वर सिंह प्रखण्ड अध्यक्ष, के के शुक्ला, परविंदर सिंह, अतुल गुप्ता, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबन शुक्ला, अजय मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा उपाध्यक्ष अशोक सिंह संतोष सिंह, आलम भाई, अमर कुमार मिश्रा, अफ्ताब अहमद सिद्दीकी, जेपी साहू, अखिलेश सिंह, भरत गरेवाल, अमित सिंह, संजय तिवारी, ज्योति मिश्रा, संजय प्रसाद, उषा यादव महिला अध्यक्ष, संजय यादव, बंटी शर्मा, रेयाज खान, मोतीउल्ला खान, रेखा कालिंदी, अखिलेश सिंह यादव, गुड्डी देवी, शिल्पी चक्रवर्ती, सुनैना देवी, संध्या दास, रीता शर्मा, अमित प्रसाद, कैलाश ठाकुर, भरत सिंह, आशीष ठाकुर, चंदन यादव, विपिन ठाकुर, संजय घोष, सुमित्रा पाण्डा, एस डी सिंह, दुर्गा प्रसाद, अपर्णा गुहा, सुबोध सिंह सरदार, नजीर अफ़सर खान, पवन ओझा, मुकेश गुप्ता, लखिंदर करूवा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सुदर्शन तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर में प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष बिजय खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर में नही बैठेंगे हर हाल में भाजपा के गंदे राजनीति का विरोध होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार रहे। अब समय आ गया है कि भारत के जनता को भाजपा के कुचक्र से बचाया जाए। हमारे नेता राहुल गाँधी को ईडी का भय दिखा कर जबरन परेशान करने के योजना को अंजाम दिया जा रहा है। नेशनल हेराल्ड अखबार कांग्रेस पार्टी के नेताओं के धरोहर तथा स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1942 से 1945 तक अंग्रेजों ने प्रतिबंध लगाया। नेशनल हेराल्ड के कर्मचारियों को 74 करोड का राशि उपलब्ध करा कर सभी कर्मचारियों के परिवार को भूखमरी से बचाने का कार्य राहुल गाँधी ने किया। ऐसे महान कार्य करने वाले को पुछ-ताछ के नाम पर बदनाम करने तथा परेशान करने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.