एकता साहू परिवार ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षा रोपण
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से सोनारी स्थित “उत्क्रमित प्राथमिक विधालय सिद्धू कान्हू” पंचवटी नगर में वृक्षा रोपण गया। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर तेली साहू समाज के केंद्रीय अध्यक्ष तुकाराम साहू, विधालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी साहू , समाज सेवी घनश्याम साहू समेत संस्था की संस्थापक शीलू साहू, अध्यक्ष आकाश साहू, गजेंद्र साहू, नंदनी चौधरी, नेहा साहू, राम साहू , ललित साहु, परमेश्वर साहू, संतोष साहू, ललिता साहू, हेमंत साहू, गणेश साहू, अंजलि साहू, रमेश साहू व अन्य शामिल हुए।