March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई

1 min read

जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई जिसमें संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर जटाशंकर पांडे ने कहा कि ये एक ऐसे अवतार थे जिन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिनके मुख में वेद और पीठ में धनुष था यानी कि जिनको श्राप देने की भी क्षमता थी और किसी को धनुष से मारने की भी क्षमता थी और आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारा भारत देश भगवान परशुराम के राह पर चलकर अन्याय अत्याचार से मुक्त होगा और अगर जरूरत पड़ी तो एक नया परशुराम का आविर्भाव होगा इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर जटा शंकर पांडे प्रोफेसर सुदिश्त कुमार एडवोकेट निखिल कुमार शांति राम महतो जयंत बनर्जी पवन कुमार महतो भगत लाल तेली विकास चंद्रा अजय मंडल एवं सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.