February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण और जागरूकता अभियान चलाया गया

जमशेदपुर : नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया में जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया।

आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है।इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है।दोनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत सुदूरवर्ती देहात क्षेत्रों और शहरी इलाक़ों की बच्चियों के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है।

संस्था की सदस्य साक्षी सिंह ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक के माध्यम से विद्यार्थियों को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

संस्था के सदस्य पूर्णेदु पात्र ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही की जाएगी।

मौके पर स्कूल के अध्यापिका अंजनी कुमारी, मालती लागूनी, अभय कुमार,रूपा पुई, एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन से पूर्णेन्दु पात्रा, लवली पात्रा,निर्मल कुमार,प्रतीक चौरसिया एवं स्कूल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.