February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

टेल्को महिला कीर्तन मंडली द्वारा रामनवमी विसर्जन के अवसर पर प्रसाद तथा शरबत का किया गया वितरण

जमशेदपुर : लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में टेल्को महिला कीर्तन मंडली द्वारा बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण व शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम टेल्को एल एफ एस स्कूल के पास किया गया। इस तरह का आयोजन महिला कीर्तन मंडली द्वारा पहली बार किया गया और मंडली के सदस्यों का कहना है कि आगे भी वह इस तरह का कार्यक्रम करते रहेंगे। इस अवसर पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं द्वारा इसका लाभ उठाया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रानी यादव, रीना देवी, माला देवी, निशा सिंह, रिंकू देवी, सीमा सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.