March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

रामनवमी : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने श्रद्धालुओं के बीच बाँटा चना-शरबत

1 min read

Jamshedpur : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के द्वारा रामनवमी ध्वजा विसर्जन के अवसर पर संपूर्ण भारत की टीम के द्वारा टेल्को गुलमोहर स्कूल के पास राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रसाद तथा शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया तथा संगठन के सदस्यों ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस भीषण गर्मी में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह, प्रदेश सचिव चंदा सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, जिला कार्यकर्त्ता सोनी सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, रिंकू सिंह, बिरसा मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, अमृता सिंह, निशा सिंह, संजय सिंह, अंजनी कुमार सिंह तथा अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.