February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

बाबा दीनानाथ पांडे प्रतिमा स्थापना का मामला फिर गरमाया, सद्भावना मार्केट के दुकानदार पहुँचे उपायुक्त दरबार सुनाई अपनी समस्या

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित शांति सद्भावना मार्केट में पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा लगाए जाने का विवाद एक बार फिर से गहराया है जहां भाजमो के लोगों ने एक बार फिर मंगलवार को वहां भूमि पूजन का प्रयास किया जिसे स्थानीय दुकानदारों ने रोका। इसके बाद दुकानदारों ने इस मामले में जिले के उपायुक्त से मुलाकात की बाजार के दुकानदारों ने कहा कि पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय सभी के प्रिय रहे हैं। और सभी उनका सम्मान करते हैं। बाजार के दुकानदारों को प्रतिमा से नही बल्कि उसके लिए चयनित स्थान से समस्या है। चूंकि भाजमो नेताओं के द्वारा प्रतिमा को लगाए जाने के लिए जो स्थान चयनित किया गया है वो बाजार का पार्किंग स्थल है और इस कारण तमान दुकानदारों को समस्या हो रही है। मंगलवार को स्थान का भूमि पूजन को एक बार फिर बाजार के दुकानदारों ने रूकवाया और प्रसाशन से इसपर उचित करवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.