रघुवर नगर में सरयू राय और रघुवर समर्थकों के बीच जंग तेज

जमशेदपुर
जमशेदपुर में रघुवर दास और सरयू राय के बीच का राजनीतिक संघर्ष एक बार फिर से गर्म हो गया है। एक तरफ विधायक सरयू राय का रघुवर नगर में शिलापट गायब हो गया तो रघुवर नगर के मुख्य द्वार बोर्ड पर कालिख पोट दी गई। इतना ही नहीं बीती रात मुख्य द्वार पर पत्थर बरसाने की बात भी कही जा रही है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता मोर्चा ने प्रदर्शन किया और थाना में शिकायत दर्ज करने की बात कही है। भारतीय जन मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों को देख रघुवर घबरा गए हैं इस कारण इस तरह का कार्य किया जा रहा है।
झारखंड के राजनीति में विधायक चुनाव की कड़ी में इतिहास लिखने वाले सरयू राय की जीत और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की हार की दास्तान तो सभी जानते हैं। यहां ताजा मामला जमशेदपुर पूर्वी के रघुवर नगर में एक नाली का शिलापट से जुड़ा है। विधायक सरयू राय को यहां शिलापट लगाना था, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण वहीं छोड़ दिया गया था। लेकिन रात में ही शिलापट निकाल फेंक दिया गया, जिसका विरोध सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्तओं ने किया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बर्माइंस थाना पहुंच शिलापट फेके जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

मामला यहीं नहीं खत्म हुआ, शिलापट गायब होने के बाद भारतीय जन मोर्चा के युवा अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ पार्टी कर कई कार्यक्रता नगर मोड़ पर कालिख पोतते दिखे और नगर द्वार पर पत्थर चलाते दिखे। हालांकि पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा वे हमारे नही बस्ती के लोग हैं जो शिलापट का विरोध कर रहे थे।।