वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी के निधन पर एसआरके कमलेश ने जताया शोक, कहा पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति
जमशेदपुर : जमशेदपुर (गोलमुरी) अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश ने वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कमलेश ने बताया जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी का आज तड़के निधन हो गया। कल उनको दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तमोलिया में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अत्यंत मृदुभाषी स्वभाव के सरल व्यक्ति वाले शमीम जमशेदपुरी शुरुआती दिनों में खेल पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी, करीब 30 सालों से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े थे।