February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

शादी का माहौल बदला मातम में मटकोर के दौरान कुँए पर विध करने गए बच्चें समते 13 लोगों की मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर में एक शादी समारोह के दौरान मटकोर करने कुएं पर गए 9 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत से कोहराम मच गया। जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शादी समारोह मातम में बदल गया है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं बताई जाती है। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‌ दुख प्रकट किया है। बताया जाता है कि नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर शादी समारोह चल रहा था। उनके पुत्र का विवाह गुरुवार को होनी थी। इसी दौरान हल्दी की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चे गांव के कुए पर मटकोर के लिए गए थे। कुआं पर बने ढक्कन पर कुछ लोग जल गए और वह टूट कर गिर गया जिसमें बच्चे और महिलाएं कुएं में गिर कर दब गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.