6 महीने से महिला का पति लापता कोई सुराग नहीं, पत्नी काट रहीं है थाने का चक्कर, मामले को लेकर कल भाजपा नेता मिलेंगे एसएसपी से
जमशेदपुर : उलीडीह निवासी कलावती दास के पति सत्य किंकर दास पिछले 6 महीने से अपने घर से लापता है दिनांक 11/10/ 2021 को उलीडीह थाना में इसके संबंध में सूचना दी गई परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई अपने स्तर पर पता करने पर यह पता चला कि मून सिटी निवासी बसंती नाम की एक महिला जो जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर बिहार के किसी के ईट भट्टा में काम करवाती है वहां पर वह बंधुआ मजदूर के रुप में काम कर रहा है यह सूचना मिलने पर परिजन पिछले 10 दिनों से लगातार थाना के चक्कर काट रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कल भाजपा नेता विकास सिंह पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी देंगे