भारत रत्न लता जी का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है : हेमंत सोरेन
राँची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरी संवेदना जताई, ट्वीट कर कहा..भारत रत्न, स्वर कोकिला आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।