February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

ए गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो भये प्रदेशी की तेरा -मेरा यहाँ कोई नही… हमेशा हमारी कानों में बजता रहेगा

1 min read

चाणक्य शाह : ए गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो भये प्रदेशी की आवाज हमेशा हमारी कानों में गूँजता रहेंगा. भले ही इस गाने को स्वर देने वाली भारत रत्न व स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस दुनिया में नहीं रही. अलविदा, अलविदा कहकर जा चुकी हैं. वे बीते कई दिनों से बीमार चल रही थीं. कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुम्बई के ब्रिजकेंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. शनिवार को अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे 92 साल की थी. लता मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक हिंदुस्तानियों के दिलों में राज करती रही. संगीत उन्हें विरासत में मिला था. भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं.

13 साल की उम्र में हुई थी सफर की शुरुआत की

लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने अपना पहला गाना मराठी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया था. लता मंगेशकर ने अपने करियर में मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी के लिए गाना गाया है. संतानों में सबसे बड़ी होने के कारण पिता के निधन के बाद पूरे घर का भार लता मंगेशकर के कंधों पर आ गया था. घर में बड़ी होने की वजह से परिवार को उन्हें संभालना था. लता मंगेशकर के पिता के दोस्त मास्टर विनायक ने उन्हें बड़ी मां फिल्म में रोल ऑफर किया, जिसके लिए वो मुंबई आ गई थीं. यहीं लता जी ने उस्ताद अमन अली खान से हिंदुस्तानी म्यूजिक सीखा. लता जी ने अपने करियर में कई सारे लिजेंड्री म्यूजिक डाटरेक्टर के संग काम किया है.

लता मंगेशकर ने म्यूजिशियन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लिए 700 से भी ज्यादा गाने गाए

जिसमें शीशा हो या दिल हो काफी पॉपुलर रहा. आखिरी बार लता मंगेशकर और आर डी बर्मन ने 1994: ए लव स्टोरी में काम किया था. उसके बाद उन्होंने एआर रहमान के साथ कोलेबरेशन किया था
जिसके बाद उन्होंने 2006 में आई रंग दे बसंती का लुका छुपी और साल 2001 में आई लगान का ओ पालनहारे गाना गाया था। लता जी ने दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, मुगल ए आजम जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं. इन गानों के बाद वह हर जगह फेमस हो गई थीं। लता मंगेशकर ने अपना म्यूजिक लेबल भी लॉन्च किया था। जिसका पहला गाना साल 2019 में रिलीज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.