February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो में अपराध की योजना बनाते 5 गिरफ्तार, 3 मामलों का हुआ खुलासा

1 min read

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते पुलिस ने पांच बदमाशों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से फायरिंग समेत तीन मामलों का खुलासा हो गया है। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, .315 बोर का चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और दो स्कूटी बरामद किया है। इसका खुलासा रविवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने मानगो थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में किया। एसएसपी ने कहा कि सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट के नेतृत्व में डीएसपी और थानेदारों की टीम बनाई गई थी. उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले, मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी जाहिद खान, रोड नंबर 13 निवासी मो. राशिद उर्फ रौनक, सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली रहमतनगर निवासी मो. शफीक अली और ताजनगर निवासी सबीर अली उर्फ सन्नो बच्चा को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.