November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी : मथुरा बगान में महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र गड़ाबासा मथुरा बगान में अपराधियों ने सरेशाम फायरिंग की। इस घटना में सुनीला शर्मा नामक महिला के पेट के पास गोली लगी है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जाता है कि महिला घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी और गोली उसे जा लगी। पुलिस घटना के कारणों सहित इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि अपराधी कितनी संख्या में थे और उनकी मंशा क्या थी। आगे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.