लैंड माइंस विस्फोट में 2 जवान शहीद, 4 घायल
चाईबासाः नक्सलियों द्वारा गुरुवार की सुबह की गई लैंड माइन ब्लास्ट में पुलिस के दो जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गये, जबकि चार जवान गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। घटना के संबंध में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है
घटना चाईबासा जिला के टोकलो थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिये रवाना हो गए। बताते हैं कि झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में थे। इस दौरान डरकला के पास सुबह में लैंडमाइन ब्लास्ट होने के कारण यह घटना हुई। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के हैं। जिस इलाके में विस्फोट की घटना हुई है, वहां कुछ दिन पहले भी नक्सली वारदात हुई थी। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे, तभी विस्फोट की घटना हुई।