खरकई नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चे डूबे। एक की हालत गंभीर दूसरे का अभी तक कोई पता नही।
1 min readजमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती घोड़ा चौक के पास खरकाई नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे नदी में डूबे गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को किसी तरह बाहर निकला गया। पानी का बहाव काफी होने के कारण सूरज प्रमाणिक नामक बच्चा पानी के बहाव में बह गया।दूसरे बच्चे गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में किया गया भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पहुंचे। और अधिकारियों को जल्द से जल्द गोताखोर बुलाकर बच्चे को खोजने का आदेश दिया। बच्चे की डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। तथा गोताखोरों की टीम को बच्चे की खोज में लगाई लगा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि नदी में पानी ज्यादा है, बच्चों को नदी की तरफ ना जाने दे।