1 नवंबर को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर समयानुसार रोक
1 min read
जमशेदपुर/झारखंड: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर 1 नवंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार भारी वाहनों का परिचालन निर्धारित समय पर ही होगा।
सुबह 5:00 से 9: 15 बजे तक निर्धारित समय में परिचालन प्रतिबंधित रहेगा । वहीं 9:15 से 11:15 तक भारी वाहन की प्रवेश हो सकेगी।
11:15 से दोपहर 2:00 बजे तक नो एंट्री।
दोपहर 2:15 से 3:30 बजे तक परिचालन की अनुमति।
शाम 3:30 से रात 11:00 बजे तक भारी वाहनों पर रोक।
इस दौरान बसों को छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से जारी निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय में ही भारी वाहनों का परिचालन करने की अपील की है।