October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाटा स्टील UISL की टीम ‘रंकिणी’ CII QC कन्वेंशन में बनी उपविजेता

1 min read

जमशेदपुर: टाटा स्टील UISL के Utilities Billing Department की क्वालिटी सर्किल टीम ‘रंकिणी’ ने 39वें CII झारखंड QC कन्वेंशन में उपविजेता का स्थान हासिल किया। 29 एवं 30 अक्टूबर को जमशेदपुर के होटल Kannelite में आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में टीम ने ‘वार्षिक जल बिल संग्रह में सुधार’ विषय पर अपनी केस स्टडी प्रस्तुत की, जिसे निर्णायक मंडली ने सराहा।समन्वयक बिजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और टीम लीडर डॉ. नीलिमा महतो के नेतृत्व में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम के सदस्य डॉ. आशुतोष कुमार झा, गोविंद राजन, हृदय कुमार घोष, जितेंद्र कुमार ठाकुर और सुसाना लकड़ा भी इस सफलता के सहभागी रहे। इस उपलब्धि से टाटा स्टील UISL के Utilities Billing Department में खुशी और गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.