चांडिल डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चांडिल/ जमशेदपुर : चांडिल में पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये के जेवरात, ब्रिटिश कालीन चांदी के 32 सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5.142 किलो चांदी समेत मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कुरियर कंपनी में काम करने वाले राहुल कुमार महतो ने घर की जानकारी के आधार पर अपने साथियों के साथ डकैती की योजना बनाई थी। वहीं, धनबाद से गिरफ्तार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार लूटे गए आभूषणों का खरीदार बताया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।