खरसावां में देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार
1 min read
खरसावां: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान खरसावां पुलिस ने प्लस टू हाई स्कूल के पास एक युवक को अवैध देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान रायजामा गांव निवासी 30 वर्षीय दुब सरदार के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, लोडेड जिंदा गोली, धारदार चाकू, सैमसंग मोबाइल और जेएच-05ए-0678 नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 54/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A)(a)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।