आदित्यपुर मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरकर महिला की कॉलर बोन टूटी
जमशेदपुर: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में रविवार रात करीब 12 बजे बिजली झूले से गिरकर मानगो निवासी रानी महाकुड घायल हो गईं। आरोप है कि उतरते समय ऑपरेटर ने अचानक झूला चला दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। परिजनों ने मेला संचालक पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाज का खर्च उठाने और कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को थाने में आवेदन देने की बात कही गई है।