संध्या भजन के साथ भोग वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न
जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी स्थित श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवारी के शुभ उपलक्ष पर भब्य आयोजन हुआ जिसमें श्रावनेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया उसके बाद हवन एवं आरती के बाद संध्या में भजन संध्या के साथ साथ भोग वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकास सिंह जी के साथ साथ मंदिर कमिटी के अध्यक्ष श्री एन पॉल, मुख्य आयोजन कर्ता गोपाल यादव, स्कोवा के अध्यक्ष श्री पी. के . सिन्हा, हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह मंच संचालक धीरज कुमार झा एवं समस्त कॉलोनी वासियों ने सम्मिलित होकर इस भब्य आयोजन को सफल बनाया।