February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

राजनितिक धमासान : समीर मोहंती ने कसा तंज तो कुणाल ने किया जोरदार पलटवार

1 min read

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वर्तमान विधायक समीर महंती ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि तीन बार चुनाव हारने के बावजूद मैंने कभी मैदान नहीं छोड़ा। दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहा। लेकिन आप तो एक बार हारने पर ही मैदान छोड़कर भाग चले। कुछ इसी अंदाज में बहरागोड़ा विधायक समीर महंती इशारों इशारों में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी पर बरसे। मौका था स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के शिल्पी महल क्लब में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह का।

अपने संबोधन के दौरान आजादी के आंदोलन में महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के योगदान तथा खेलकूद पर बोलते बोलते विधायक अचानक राजनीतिक मिजाज में आ गए। पूर्व विधायक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि मुझ पर वीडियो वायरल कर कमीशन लेने का आरोप लगवाने वाले अपने गिरेबान में झांके। मैंने अगर मुंह खोल दिया तो उनके लिए काफी मुश्किल हो जाएगी। ये बयान के बाद कुणाल सारंगी ने पलटवार करते हुए कहा कि मैंने जनता का फैसला मान कर अपने हार को जरूर स्वीकार किया है लेकिन अगर आज भी बहरागोड़ा या झारखंड के किसी भी जनता को तकलीफ होती है तो मैं उनकी मदद करने के लिए तत्पर रहता हूं, तो माननीय विधायक ये ना समझे कि में अपनी हार से भाग रहा हूं और रही इल्जाम लगाने की तो ये झारखंड में पहली बार हुआ है जब किसी ठेकेदार ने सीधे किसी विधायक का कमिशन लेते हुए नाम लिया है। और काम करने से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.