जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में बसंत टॉकीज से हावड़ा ब्रिज तक अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के ऑनलाइन और मैनुअल चालान काटे गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टोचन कर हटाया जाएगा।