चलती कार में लगी आग, एक बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर : द बर्निंग कार को लोगो ने अपनी सूझ बूझ के साथ बुझा दिया है। घटना बर्मामाइंस के गोलचक्कर के पास की है। जहाँ चलती कार में अचानक आग लग गयी। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद आस पास खड़े लोगों ने किसी तरह से पानी डालकर आग को बुझा दिया। इस तरह एक बड़ी घटना होते होते बच गया। बताया जा रहा है कि कार में आग इंजन के पास से लगी थी। जिसमे चार लोग सवार थे। जो अचानक चलती गाड़ी में आग लगने से भयभीत होकर निकलकर भागने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से लगी कार में आग पर काबू पाया गया।