March 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

1 min read

जमशेदपुर : पोटका भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया, इसके अलावा पार्वती सिंह नामक एक छात्रा को इंटर में दाखिला भी कराया। भाजपा नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पोटका प्रखंड अंतर्गत माटकू गांव पहुँचे और छात्र- छात्रों को पढ़ने लिखने के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया, वहीं राजकुमार सिंह के इस पहल से गांव में खुसी का माहौल देखा गया। भाजपा नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की आज एक छात्रा को इंटर में हमने पढ़ने के लिए दाखिला करवाया। इसके अलावा गांव के अन्य बच्चो के बीच कॉपी पेंसिल समेत पाठ्य सामग्री का हमने वितरण किया। इस मौके पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, केदार सिंह, कैलाश कालिंदी, जयंतो भकत एवं काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहें।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.