March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

साकची पूर्वी मंडल के बूथ 281, 282, 283 पर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम की मन की बात

1 min read

जमशेदपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल के बूथ 281, 282, 283 के युवा कार्यकर्ताओ के साथ जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सुना।

मोदी जी ने भारत देश मे नदियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ‘हमारे लिए नदियाँ एक भौतिक वस्तु नहीं है, हमारे लिए नदी एक जीवंत इकाई है’

✍️ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हुए देशवासियों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में आर्थिक स्वच्छता पर भी विचार करने को कहा, जिस प्रकार देश मे शौचालयो के निर्माण से देश मे गरीबो के गौरव को बढ़ाया गया उसी प्रकार से गरीब वर्ग को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाए जाने की ओर प्रयास किये जाने चाहिए, सियाचिन ग्लेशियर में दिव्यांगजन द्वारा बने विश्व रिकॉर्ड के विषय मे चर्चा करते हुए हमारे श्रद्धये पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रेरक विचारों को सांझा किया। साथ ही साथ कोविड-काल मे हमारी प्राकृतिक जड़ीबूटियों के महत्व का वर्णन करके हुए देश मे मेडिसिन प्लांट्स के स्टार्टअप को बढ़ावा देने की बात भी कही।
जिसमे मुख्य रूप से सन्नी संघी मोंटी अग्रवाल गौरव सौरव कुमार उपस्थित थे
अमित सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
भाजयुमो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.