यूथ इंटक ने जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों मे बेहताशा वृद्धि को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
जमशेदपुर : यूथ इंटक जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों मे बेहताशा वृद्धि को लेकर यूथ इंटक के द्वारा बिस्टुपुर में एक सभा कर इसका पूरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव आलोक दूबे ने कहा कि बढ़ती महंगाई से मजदूरों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकार को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्य रूप से यूथ जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला महासचिव कृष्णा कुमार, सौरव मिश्रा, लव सिंह, सुधीर सिंह, बलवंत सिंह, निवाश झा, विवेक सिंह, अमित कुमार, रितिक सिंह, कोषाध्यक्ष सी एस पी सिंह आदि मौजूद थे।