युवा समाजसेवी यश दुर्गे ने किया पुलवामा के शहीदों को नमन
न्यूज़ टेल/डेस्क: युवा समाजसेवी यश दुर्गे के द्वारा गोलमुरी शहीद स्मारक मे पुलवामा के शहीदो को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। युवा समाजसेवी यश दुर्गे ने कहा कि पूरा देश आज शहीद हुए हमारे देश के बहादुर लोगों को याद कर रहा है।वीर जवानों ने जो निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया इसके लिए हम सभी उनको नमन करते हैं तथा हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में युवा समाजसेवी यश दुर्गे, अभीषेक पांडे, यशपाल सिंह, सूरज पांडे, अमित सिंह एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
