युवा समाजसेवी यश दुर्गे ने बच्चों के बीच मनाया गणतंत्र दिवस
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: युवा समाजसेवी यश दुर्गे के नेतृत्व में सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर छोटे बच्चों द्वारा साफ सफाई करते हुए उन्हें स्वच्छता की सीख भी दी गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं नदियों की स्वच्छता का संदेश लोगों में देने की कोशिश की गई।

उसके बाद सभी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज हाथों में दी गई और गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है इसके विषय में भी बताया गया। साथ ही उनके बीच बिस्कुट, चॉकलेट एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया गया।