September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

यंग मार्शल बॉयज क्लब : भाजपा नेता विकास सिंह ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

1 min read

Jamshedpur : मानगो उलीडीह उरांव बस्ती में यंग मार्शल बॉयज क्लब की ओर से आयोजित गणेश पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने संबोधन में स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति और बड़ों का सम्मान करने की बात कही। यंग मार्शल बॉयज क्लब के द्वारा 2005 से ही पूजा का आयोजन किया जा रहा है क्लब के अध्यक्ष सोनू कश्यप ने भाजपा नेता विकास सिंह को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । मौके में मुख्य रूप से उद्घाटन कर्ता विकास सिंह, सोनू कश्यप ,जीतू गुप्ता, शीतल रजक, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, विवेक सिंह राजपूत, बिट्टू गोपी,सनी कंकल,कार्तिक सिंह,करमु बिरुवा, पवन हेम्ब्रम, प्यारा सांडिल,कनु कर्मकार, लखिन्दर समत,बदना खालको,आकाश गोप,कल्लू बानरा,रवि बिरुआ, अमर हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.