झारखंड में हिन्दीभाषा का अपमान बर्दास्त से बाहर : योगी यूथ ब्रिगेड
जमशेदपुर : झारखंड में हिन्दीभाषा का अपमान होने पर योगी यूथ ब्रिगेड हुवा आंदोलित। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सूबे के ग्रुप थर्ड और फोर्थ के रिक्तियों में स्थानीय भाषाओ में से हिंदी को हटाया जाना एवम उर्दू को शामिल किया जाना को गलत बताते हुए कहा कि मुश्लिम तुष्टिकारण से प्रेरित यह काम किया गया है जबकि राज्य में आधी आबादी हिंदी, मगही, मैथली और अंगिका भाषा का प्रयोग करते है जो कि मौजूदा सरकार को मिले जनादेश का अपमान है। जहा योगी यूथ ब्रिगेट राज्य सरकार से मांग करती है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए अबिलम्ब उपरोक्त फैसले को वापस ले वरना सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। वही झारखंड में तमाम राजनीति पार्टियों की चुपकी पर भी सवाल उठाते हुए कहा इनको इस गलत फैसले का कड़ा विरोध करना चाहिए।